फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निकट बना ड्रेन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के कम्हरिया घाट के अंडरपास के किनारे पानी निकासी के लिए बना ड्रेन टूटा
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल एक बार फिर उठने लगे हैं। उद्घाटन के महज चार दिन बाद ही कम्हरिया घाट अंडरपास के पास जलनिकासी के लिए निर्मित ड्रेन हल्की बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को अंबेडकरनगर, आजमगढ़ और संत कबीरनगर होते हुए गोरखपुर से जोड़ता है। जहांगीरगंज-कम्हरिया मार्ग पर स्थित इस अंडरपास के किनारे जल प्रवाह को नीचे ले जाने के लिए ड्रेन बनाया गया था, जो पहली ही वर्षा में क्षतिग्रस्त होने लगा है। एक स्थान पर क्षतिग्रस्त ड्रेन को पन्नी से ढकने का प्रयास किया गया है, जबकि दूसरा भाग पूरी तरह उजागर होकर निर्माण की गुणवत्ता को दर्शा रहा है।
पूर्व विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। कहा कि ड्रेन का क्षतिग्रस्त होना दर्शाता है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई है। उद्घाटन से पूर्व कार्य की प्रगति व गुणवत्ता का व्यापक निरीक्षण जरूरी था। एडीएम यूपीडा संजय यादव ने बताया कि इंजीनियर भेजकर इसे दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें