फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरकारी कार्य में व्यवधान डालने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भूमि रजिस्ट्री कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने और कार्यालयीन स्टाफ से अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। अकबरपुर के उपनिबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने शिकायती पत्र में बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश (रिट याचिका संख्या 3519/2025 रामअछैवर बनाम अधिशासी अभियंता) के अनुपालन में लोक निर्माण विभाग की ओर से भूमि विक्रय के लिए उपनिबंधक कार्यालय में शनिवार को रजिस्ट्री की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान दोपहर करीब पौने चार बजे रामअछैवर व उनका पुत्र प्रेमशंकर कार्यालय में पहुंचा। आरोप है कि प्रेमशंकर ने रजिस्ट्री प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न की और कार्यालयीन कार्य में संलग्न कार्मिकों से भी दुर्व्यवहार किया। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि उपनिबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें