फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दस्तावेज लेखक व दो अन्य पर धोखाधड़ी का केस

Tue, 30 Sep 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा के बसावनपुर में जमीन के बैनामे के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर दस्तावेज लेखक व दो अन्य लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बसावनपुर निवासी उपेंद्र कुमार के मुताबिक उन्होंने अपनी भूमि बेचने के लिए गांव के ही जयराम व संतोष कुमार वर्मा से बात की थी। आरोप है कि दोनों ने योजना बनाकर दस्तावेज लेखक की मदद से दो बार में जमीन का बैनामा सीता पत्नी मिठाईलाल के नाम करा दिया। बैनामे में आठ लाख रुपये का चेक अंकित कराया गया, जबकि उन्हें केवल 50 हजार रुपये नकद व दो लाख रुपये ऑनलाइन प्राप्त हुए। दस्तावेज में अंकित चेक उन्हें नहीं दिया गया। आरोप है कि इस बारे में जब उपेंद्र ने उनसे बात करनी चाही, तो गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। रसूखदार से पहचान के चलते केस दर्ज नहीं हुआ। कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मुकदमे में जयराम, संतोष वर्मा और दस्तावेज लेखक को नामजद किया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें