फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सिर्फ तीन दिन मिलते हैं चिकित्सक, कैसे हो इलाज

Sun, 06 Oct 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अढ़नपुर से जुड़े मरीजों को सुचारु इलाज का लाभ नहीं मिल पा रहा। यहां तैनात चिकित्सक सिर्फ सप्ताह में तीन दिन ही इलाज करते हैं। अन्य तीन दिन उनकी अन्य अस्पताल में ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसे में स्थानीय मरीजों को खासी मुश्किलें हो रहीं। लोगों ने सीएमओ से यहां पूरे सप्ताह चिकित्सक की उपलब्धता कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अढ़नपुर में लंबे समय से स्टाफ की कमी है। अगस्त में फार्मासिस्ट व डेढ़ वर्ष पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद यहां तैनाती नहीं हो सकी है। वहीं यहां तैनात चिकित्सक डॉ. शशि कुमार को मिझौड़ा का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है। ऐसे में वह तीन दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को अढ़नपुर जबकि अन्य तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को मिझौड़ा चिकित्सालय में इलाज करते हैं। ऐसे में यहां मरीजों को खासी मुश्किल हो रही हैं। जिन मरीजों को इसके बारे में जानकारी है वे तो नहीं पहुंचते, लेकिन तमाम मरीज व तीमारदार ऐसे होते हैं, जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होती और वे यहां पहुंचकर घंटों चिकित्सक के इंतजार में बैठे रहते हैं। बाद में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है।
मनोज, रामसिंगार, रहमत अली, दिवाकर व सदाराम ने बताया कि यहां इलाज व्यवस्था ठीक नहीं है। चिकित्सक तीन दिन ही बैठते हैं। अन्य दिन मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ता है। यहां चिकित्सक की ड्यूटी पूरे सप्ताह होनी चाहिए, जिससे मरीजों को सेवा का सुचारु लाभ मिल सके। डॉ. शशि कुमार ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें