फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अनुपस्थित मिले डॉक्टर, सुपरवाइजर कटा वेतन

Tue, 03 Dec 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने सीएचसी जलालपुर का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इमरजेंसी में तैनात एक चिकित्सक व सुपरवाइजर अनुपस्थित मिले। दोनों का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि जवाब संतोषजनक न रहा तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को सीएमओ डॉ. राजकुमार अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ के साथ सीएचसी जलालपुर के निरीक्षण पर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात डाॅ. कृष्ण चंद यादव अनुपस्थित मिले। वहां मौजूद मरीजों ने बताया कि लगभग आधे घंटे से वह चिकित्सक का इंतजार कर रहे हैं। इस पर नाराज सीएमओ ने एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

टीबी कक्ष का निरीक्षण किया तो वहां सीनियर सुपरवाइजर अनिरुद्ध मिश्र अनुपस्थित पाए गए। इनका भी एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। समय पर जवाब न देने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके अलावा सीएमओ ने सीएचसी परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें