फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कल से अकबरपुर चौक की ओर वाहन लेकर न निकलें

Sat, 26 Oct 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धनतेरस व दीपावली पर्व के मौके पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए शनिवार को यातायात पुलिसकर्मियों ने अकबरपुर नगर में जागरूकता अभियान चलाया। बताया गया कि 28 अक्तूबर से चौक क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस बीच वाहन चेकिंग अभियान में 38 वाहनों का अलग-अलग गड़बड़ियों के चलते चालान भी किया गया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने धनतेरस व दीपावली पर्व से पहले तैयारियां तेज कर दी हैं। जाम की समस्या न हो इसके लिए बाकायदा रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है। इस पर अमल करने को लेकर अभी से काम शुरू कर दिया गया है। शनिवार को यातायात पुलिसकर्मियों ने अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा, फव्वारा तिराहा, चौक शहजादपुर, सब्जी मंडी, नई सड़क, दोस्तपुर चौराहा समेत अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करने की अपील की। कहा कि कोई ऐसा कार्य न करें जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो।
यातायात प्रभारी जय बहादुर यादव ने बताया कि धनतेरस पर्व के एक दिन पहले 28 अक्तूबर को अकबरपुर नगर के फव्वारा तिराहा के निकट बैरियर लगाकर शहजादपुर चौक की तरफ न सिर्फ बड़े वाहन बल्कि ई रिक्शा का भी प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। कोशिश यह की जाएगी कि बाइक भी फव्वारा तिराहा के आसपास ही खड़ी कराई जाएं। इसके बाद भी भीड़ बढ़ने की दशा में शहर के बाहर भी रूट डयवर्जन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें