फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सफाई में न बरतें लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में मरीजों के समुचित इलाज व अन्य व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए तैनात किए गए सहायक नोडल अधिकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी शेषनाथ वर्मा ने शनिवार को अस्पताल का दौरा कर जायजा लिया। वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से जरूरी जानकारी हासिल की। साथ ही जिम्मेदारों को समुचित साफ सफाई का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने, जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर सीडीपीओ शेषनाथ वर्मा को जिला अस्पताल का सहायक नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। शनिवार को शेषनाथ वर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से मुलाकात की। इलाज के साथ ही दवाएं, अन्य व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।
कहा कि उनका बेहतर इलाज सुनिश्चित हो सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्हें इलाज को लेकर किसी भी प्रकार से परेशान होने की जरूरत नहीं है। तीमारदारों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी जरूरी एहतियात बरतें। मास्क जरूर लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। समय समय पर खुद को सैनिटाइज करते रहें। समुचित साफ सफाई का भी निर्देश दिया, कहा कि साफ सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें