फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए ऑनलाइन विद्युत बिल भुगतान का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतनगर। कोराना वायरस को देखते हुए राष्ट्रहित में समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को बिल का भुगतान ऑनाइलान करने पर जोर देना चाहिए। यह अपील विद्युत वितरण खंड टांडा के अधिशाषी अभियंता एके सिंह ने की। कहा कि ऑनलाइन भुगतान न सिर्फ सहज प्रणाली है बल्कि यह कोरोना वायरस रूपी संकट से बचने का बेहतर उपाय भी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से कार्यालय आने के बजाए घर में बैठकर बिल का भुगतान करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले अधिशाषी अभियंता एके सिंह ने उपभोक्ताओं को संबोधित एक पत्र जारी किया। इसमें देश में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने में सहयोग का आह्वान किया। कहा कि 4 किलोवॉट विद्युत भार वाले घरेलू उपभोक्ताओं एवं निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए ब्याज माफी योजना शासन द्वारा लागू की गई है। इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च है।
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए राष्ट्रहित में टांडा क्षेत्र के सभी उपभोक्ता ऑनलाइन विद्युत बिल भुगतान पर जोर दें। कार्यालय काउंटर पर लाइन में खड़े होने से बेहतर होगा कि घर बैठे ऑनलाइन विद्युत बिल का भुगतान करें। बताया कि उपभोक्ता ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए पहले यूपीपीसीएलऑनलाइन डॉट कॉम वेबसाइट पर जाएं।
विज्ञापन

बिल पे पर क्लिक करें, अपने बिल पर छपे एकाउंट नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद पे नाऊ पर क्लिक करें। क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि से भुगतान आसानी से किया जा सकता है। इससे न सिर्फ कार्यालय में अनावश्यक लगने वाली भीड़ रुकेगी बल्कि उपभोक्ता सुरक्षित रहकर अपने बिजली बिल का भुगतान भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें