फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आईजीआरएस पोर्टल की डीएम ने की समीक्षा

Sun, 26 Oct 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा की गई। जिसकी अध्यक्षता डीएम अनुपम शुक्ला ने की।
विज्ञापन

बैठक में असंतोषजनक फीडबैक वाले विभागों की समीक्षा के दौरान एडीएम वित्त व राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता ने निस्तारण प्रक्रिया व गुणवत्ता को सुधारने के निर्देश दिए।डीएम ने सभी आईजीआरएस के नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों में वह स्वयं शिकायतकर्ता से बातचीत कर उसका निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण आख्या लगाकर संतुष्ट फीडबैक का प्रतिशत बढ़ाया जाये, जिससे जिले की रैंक में और सुधार हो। इस दौरान कई विभागों की ओर से गुणवत्तापूर्ण आख्या न लगाये जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में डीएम ने विभागों के असंतुष्ट फीडबैक से संबंधित कई प्रकरणों की अपलोड आख्या को जांचा। इसके साथ शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर असंतुष्ट फीडबैक के कारणों को जाना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें