फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरस मेले में डीएम ने बढ़ाया महिलाओं का उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शिवबाबा परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सरस मेले का शुक्रवार को डीएम ईशा प्रिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

डीएम ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का जायजा लिया। यहां महिलाओं की ओर से हस्तशिल्प, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, खाद्य पदार्थ और आकर्षक दीपक प्रदर्शित किए गए थे। उन्होंने महिलाओं के हुनर की सराहना करते हुए कई उत्पाद और दीपक भी खरीदे।
डीएम ने कहा कि सरस मेले जैसे आयोजन ग्रामीण महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों को प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। इससे उन्हें बाजार उपलब्ध होने के साथ ही आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की। कहा कि इससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंधु, डीसी एनआरएलएम सुरेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें