फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ी की दुकानों पर डीएम व एसपी ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शराब व ताड़ी की दुकानों पर मनमानी रोकने के लिए शनिवार को डीएम व एसपी ने विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान अनुज्ञापियों व सेल्समैनों को कड़ी हिदायत दी। कहा कि शराब व ताड़ी की बिक्री शासन की गाइड लाइन के अनुसार की जाए। ओवररेटिंग या फिर निर्धारित ब्रांड के अलावा शराब की बिक्री पायी गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस जब्त करने के साथ ही केस भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जिला मुख्यालय के आसपास स्थित ताड़ी की दुकानों की जांच की। अधिकारियों ने सबसे पहले अकबरपुर नगर स्थित ताड़ी की दुकान का निरीक्षण किया। जांच के लिए ताड़ी का नमूना भी एकत्र कराया। दुकान मालिक अरुण कुमार को हिदायत दी कि ताड़ी की बिक्री में किसी प्रकार की मनमानी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी तरह की मिलावट पायी गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा डीएम व एसपी ने अरिया बाजार स्थित ताड़ी की दुकान का जायजा लिया। यहां से भी ताड़ी की जांच के लिए सैंपल एकत्र किया गया। दुकान मालिक सूर्यलाल को शासन की गाइड लाइन का अनुपालन करने की हिदायत दी। कहा कि यदि मिलावटी ताड़ी की बिक्री पायी गई तो लाइसेंस जब्त करने के साथ ही केस भी दर्ज कराया जाएगा। भविष्य में यदि किसी तरह की मनमानी मिली तो बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें