फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांशु, धर्मवीर व हसीन सिविल सेवा में सफल

Thu, 01 Jun 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में जिले के कुल चार होनहारों ने सफलता अर्जित की है। आदर्श तिवारी के अलावा दिव्यांशु पटेल, धर्मवीर व हसीन जहरा ने सफलता पायी है। इन्हें बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। गत दिवस संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित हुए थे।
विज्ञापन


अकबरपुर तहसील के तिवारीपुर निवासी आदर्श तिवारी को इस परीक्षा में 372 वीं रैंक के साथ सफलता मिली इसके साथ ही जिले में तैनात एसपी सुधीर सिंह के पुत्र ईशान प्रताप सिंह ने 29 वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बनने में सफलता पाई। इनके साथ ही जिले के तीन और होनहारों के इस परीक्षा में सफल होने की जानकारी मिली है। अकबरपुर तहसील के बरवां निवासी धर्मवीर को 950 वीं रैंक मिली है।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवारीजनों व गुरुजनों को देते हुए युवाओं के नाम संदेश में कहा कि उन्हें सिर्फ अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान देना चाहिए। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मछलीगांव निवासी हसन रजा की पुत्री हसीन जहरा ने भी 509 वीं रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन


वे इससे पहले डिप्टी एसपी व असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर के पद पर चयनित हो चुकी हैं। वे एक दिन पहले ही कनाडा से इंडियन टेलीकॉम सेक्टर की ट्रेनिंग से वापस लौटी हैं। उनकी सफलता से परिवारीजनों व शुभचिंतकों में हर्ष है।

अकबरपुर नगर के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी दिव्यांशु पटेल ने 204 वीं रैंक के साथ धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उनके पिता डॉ. अवधेश प्रताप वर्मा बलरामपुर के एमएलकेपीजी कॉलेज में प्राध्यापक हैं। जेएनयू से एम फिल कर चुके दिव्यांशु पटेल ने युवाओं को लक्ष्य प्राप्त करने में पूरी ताकत लगाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें