फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपढ़ पत्नी को एसएमएस के जरिये दे डाला तलाक

Fri, 21 Apr 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन तलाक के विरोध में लगातार बुलंद हो रही आवाज के बीच मोबाइल एसएमएस से तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों से मिलकर कहा कि उसके पति ने चुपके से दूसरी शादी कर ली। अपने परिवारीजनों के साथ जब    वह पति के पास गई तो उसने कहा कि वह तो उसे सऊदी अरब से मोबाइल पर मैसेज भेजकर   तलाक दे चुका है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत उधरनपुर गांव निवासिनी शबीना खातून (26) के अनुसार वर्ष 2014 में उसका विवाह जौनपुर जिले के खुटहन निवासी कैैसर के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उसका दहेज के लिए उत्पीड़न किया जाने लगा। तीन माह बाद कैसर ने नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब जाने की बात कहकर उसे मायके भेज दिया। वहां उसे एक पुत्र पैदा हुआ जो अब डेढ़ वर्ष का है।

शबीना के मुताबिक जनवरी 2017 में उसके पति ने सऊदी अरब से लौटकर यहां चुपके से दूसरी शादी कर ली। कुछ दिनों बाद वह अपने माता-पिता के साथ ससुराल गई तो वहां पति ने बताया कि वह तो उसे 23 जनवरी को ही सऊदी अरब से मोबाइल पर एसएमएस भेजकर तलाक दे चुका है।
विज्ञापन


शबीना के मुताबिक न तो उसे कोई मैसेज मिला था और न ही वह मोबाइल मैसेज पढ़ना जानती है। शबीना ने एएसपी से मिलकर पति समेत सभी ससुरालीजनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शबीना व उसके पिता अब्दुल सलाम ने प्रधानमंत्री से भी गुहार लगाते हुए कहा कि जो भी लोग महिलाओं को धोखे से तलाक देकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं, उनके लिए कड़ा कानून बनाकर कठोरतम सजा दिलाई जाए। शबीना ने कहा कि वह इस मामले में न्याय के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें