फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: इंटरनेशनल ट्रेड शो में चमकेगा जिले का कपड़ा उद्योग

Sat, 31 Aug 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के कपड़ा उद्योग की नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में धूम रहेगी। यह शो आगामी 25 से 29 सितंबर तक चलेगा। देश विदेश से आए तमाम बड़े कारोबारी इसमें शामिल होंगे। उनके सामने जिले के पांच उद्यमी यहां तैयार किए गए वस्त्रों का प्रदर्शन करेंगे। दो अलग-अलग श्रेणी में इन उद्यामियों का चयन जल्द ही उनके आवेदन के आधार पर होगा।
विज्ञापन

इंटरनेशनल ट्रेड शो व्यापार को बढ़ावा देने और क्षेत्र विशेष की उपलब्धियों को सामने लाने में खासा कारगर होता है। इस बार यह शो 25 सितंबर से शुरू होकर पांच दिन तक नोएडा में चलेगा। इसे लेकर जिले के उद्यमियों का उत्साह बढ़ा हुआ है। इस जिले का चयन एक जनपद एक उत्पाद योजना में वस्त्र उद्योग के लिए हुआ है। इसी के चलते वस्त्र उद्योग से जुड़े उद्यमी आगामी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहुंचकर यहां तैयार कपड़ों को दुनिया के सामने लाएंगे। इस शो में ओडीओपी योजना के तहत एक उद्यमी के भाग लेने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके सापेक्ष तीन आवेदन हुए हैं। त्रिलोकपुर ग्रामोद्योग विकास सेवा समिति से जुड़ीं विमला देवी ने बताया कि उन्होंने इंटरनेशनल ट्रेड शो में भाग लेने के लिए आवेदन किया है। वह कढ़ाई का कार्य पांच वर्ष से करती आ रही हैं। अपनी इसी कला का प्रदर्शन वह नोएडा में करने को लेकर खासी उत्साहित हैं। टांडा टेक्सटाइल्स से जुड़े कासिम अंसारी कहते हैं कि वह टांडा में तैयार अत्याधुनिक किस्म के कपड़ों को इंटरनेशनल शो में ले जाएंगे। इससे न सिर्फ टांडा व अंबेडकरनगर जनपद वरन पूरे प्रदेश का सम्मान बढ़ेगा। वस्त्र उद्योग से जुड़ीं टांडा की मधुप्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि नोएडा में आयोजित होने वाले शो में भाग लेने के लिए आवेदन कर दिया है। आगे जैसा तय होगा वह किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन उद्यमियों ने बताया कि शो में स्टॉल लगाने के लिए 18,585 रुपये प्रत्येक ने जमा किए हैं। ओडीओपी के अलावा महिला उद्यमी श्रेणी में चार नामांकन का लक्ष्य है। हालांकि इसके सापेक्ष अभी कोई आवेदन नहीं आया है।

अब तक तीन ने किया आवेदन
नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के पांच उद्यमी भाग लेंगे। तीन उद्यमियों ने आवेदन किया है। अभी इसमें काफी समय है। आने वाले समय में और आवेदन आएंगे। ट्रेड शो राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय व्यापार का बड़ा केंद्र होता है। इसमें भाग लेने से जिले के वस्त्र उद्योग को नया मुकाम मिलेगा। -अजय कुमार, सहायक उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें