फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को डरता देख डीएम ने गनर को किया विद्यालय से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्राथमिक विद्यालय अरिया के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे डीएम का एक बार फिर से संवदेनशील रुख देखने को मिला। सरकारी असलहे के साथ वर्दी में मौजूद गनर को देखकर कुछ बच्चे सहमते दिखे तो इसे भांपकर डीएम ने गनर व अपने सभी स्टाफ से कहा कि वह स्कूल परिसर के बाहर चले जाएं। बाद में डीएम ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी चखा। यहां एमडीएम की गुणवत्ता को सराहा, लेकिन साफ-सफाई की बदहाली पर नाराजगी प्रकट करते हुए सफाईकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। स्कूल की चहारदीवारी का निर्माण जल्द कराए जाने का बीएसए को निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र शनिवार को प्राथमिक विद्यालय अरिया पहुंचे। उनके साथ अन्य स्टाफ के अलावा सुरक्षा के लिए गनर भी वर्दी में सरकारी असलहे के साथ मौजूद थे। गनर को वर्दी व असलहे में देख कुछ नन्हें मुन्ने बच्चे सहमे रहे। डीएम ने इसे भांप लिया और इसके बाद उन्होंने गनर के साथ ही अपने सभी स्टाफ को परिसर से बाहर चले जाने को कह दिया।
डीएम ने इसके बाद बच्चों से खुलकर बात की। हेड मास्टर समेत तीनों शिक्षक यहां मौजूद थे। डीएम ने बच्चों के साथ एमडीएम चखा। गुणवत्ता ठीक होने के कारण उसकी सराहना भी की। डीएम को बच्चों के लिए बनने वाला एमडीएम चखते देख वहां मौजूद अभिभावक भी पहुंच गए। अभिभावकों ने कहा कि ऐसा करने से ही सभी स्कूलों में एमडीएम की गुणवत्ता को लेकर विभाग गंभीर रहेगा।
विज्ञापन

डीएम ने बच्चों से कई सवाल किए और उन्हें कई तरह की रोचक जानकारी भी दी। उन्होंने बच्चों से सवाल करने के साथ उन्हें हंसाया व खेलने कूदने की प्रेरणा भी दी।
विद्यालय में सफाई व्यवस्था की बदहाली पर सफाईकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश डीपीआरओ को दिया। विद्यालय के बगल तालाब होने के बावजूद चहारदीवारी न होने पर इसके अविलंब निर्माण के निर्देश बीएसए को दिए। साथ ही कहा कि ड्रेस तथा जूता मोजा का वितरण अविलंब कर दिया जाए और जो हैंडपंप चोरी हो गया है उसके स्थान पर नया हैंडपंप लगवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें