अंबेडकरनगर। भारत-पाकिस्तान तनाव से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से हर जरूरी तैयारी की गई। लोगों को किसी भी आपात स्थिति में बचाने के लिए जिला अस्पताल ने अपनी तैयारी कर रखी है। चिकित्सीय सुविधा में कोई दिक्क्त न हो इसके लिए अस्पताल में 20 बेड आरक्षित कराए जाएंगे।
अस्पताल में दवाओं के पर्याप्त बंदोबस्त कराए जा रहे हैं। चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं, पहले ही सीएमओ ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को छुट्टी पर रोक लगाने के साथ ही अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू रखने के साथ ही चिकित्सकों व पर्याप्त स्टाफ की तैनाती के आदेश दिए हैं। वहीं, अब जिला अस्पताल में किसी भी आपात हालात से निपटने को लेकर तैयार है। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ पीएन यादव ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल पूरी तरह से तैयार है। अस्पताल में 20 बेड़ आरक्षित किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें और भी बढ़ाया जाएगा। सभी प्रकार जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता है, मेडिकल स्टाफ हर समय तैयार है। उल्लेखनीय है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी 30 बेड पहले से ही आरक्षित हैं।