फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल को मिली दूसरे ऑक्सीजन प्लांट की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला चिकित्सालय को दूसरे ऑक्सीजन प्लांट की सौगात मिली है। एनटीपीसी की तरफ से बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण का शुभारंभ गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स ऋषिकेश से वर्चुअल तरीके से किया। प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी सुनाया गया। इस दौरान जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान पूरे देश में ऑक्सीजन किल्लत का संकट सामने आया था। ऐसे में सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण शुरू किया गया। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के ऋषिकेश से देश के विभिन्न क्षेत्रों में बनकर तैयार ऑक्सीजन प्लांटों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने का आयोजन किया गया था।
इसी दौरान एनटीपीसी ने जिला अस्पताल को नए ऑक्सीजन प्लांट की सौगात दी। अपने सामाजिक दायित्वों के तहत एनटीपीसी ने 600 एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी करा दिया। डीएम सैमुअल पॉल एन ने निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए एनटीपीसी के इस सहयोग की सराहना की। कहा कि इस प्लांट के शुरू होने पर कोरोना सहित अन्य तरह के बीमार मरीजों के उपचार में काफी मदद मिलेगी। विधायक टांडा संजू देवी ने भी एनटीपीसी के प्रयासों की सराहना की। कहा कि जिले के उत्तरोत्तर विकास में एनटीपीसी का सहयोग अहम है।
विज्ञापन

एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार सिंह ने कहा कि एनटीपीसी आगे भी जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा। कहा कि एनटीपीसी अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में समय-समय पर ऐसे प्रयास करती है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश, अपर महाप्रबंधक एसएन पाणिग्राही आदि मौजूद रहे।
जिला अस्पताल में स्थापित होगा दूसरा प्लांट
जिला अस्पताल में अभी तक सरकार की तरफ से 115 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थित है। इससे 20 बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध करायी जा रही है। अब 600 एलपीएम क्षमता का बड़ा ऑक्सीजन प्लांट एनटीपीसी की तरफ से स्थापित होगा। इसके लिए डीएम सैमुअल पॉल एन ने केंद्रीय ऊर्जा सचिव से न सिर्फ व्यक्तिगत बात की थी, वरन बड़े ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का प्रयास किया था। इसी कड़ी में अब ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना एनटीपीसी की तरफ से होने जा रही है। इससे अब जिला अस्पताल में एक साथ 60 नए बेड पर भी ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करायी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें