फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत, जिला अस्पताल पहुंचा एंटी रैबीज इंजेक्शन

विज्ञापन
फोटो-15, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में रैबीज इंजेक्शन लगाने के लिए लगी भीड़ । - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए जिला अस्पताल का चक्कर लगाने वालों के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को आखिरकार निदेशालय से जिला अस्पताल को एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध हो गए। मंगलवार को 35 से अधिक पीड़ितों ने जिला अस्पताल पहुंचकर एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाया। हालांकि प्लेट की अनुपलब्धता से मंगलवार को भी डिजिटल एक्सरे नहीं हो पाया। इससे डिजिटल एक्सरे के लिए आने वाले मरीजों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एंटी रैबीज इंजेक्शन एक माह से जिला अस्पताल में नहीं थे। जिससे से नदारद था। नतीजा यह रहा कि एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए जिला अस्पताल आने वाले पीड़ितों को मायूस लौटना पड़ रहा था। एंटी रैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता को लेकर मरीज आए दिन अधिकारियों से शिकायत करते थे पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी।
लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन निदेशालय से उपलब्ध हो गया। इससे पीड़ितों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को 35 से अधिक पीड़ितों ने जिला अस्पताल पहुंचकर इंजेक्शन लगवाया। इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे बेवाना के राजवीर, कटेहरी की फूलपत्ती व अकबरपुर के सोमशेखर ने कहा कि वे बीते तीन दिन से इंजेक्शन के लिए अस्पताल का चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार को जब पता चला कि आज मायूस नहीं लौटना पड़ेगा तो काफी राहत महसूस हुई। वहीं प्लेट न होने से जिला अस्पताल में अभी भी डिजिटल एक्सरे का कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। उधर सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध हो गया है। शीघ्र ही डिजिटल एक्सरे का भी कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें