फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टॉक रजिस्टर न दिखाने पर तीन रसोई गैस संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होली से पूर्व रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए गत दिवस जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलापूर्ति विभाग की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। एक एजेंसी पर कोई भी कर्मचारी नहीं था, तो वहीं दो अन्य एजेंसी पर तैनात कर्मचारियों ने स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखाया। इस पर संबंधित रसोई गैस एजेंसी संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया। कहा, यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टीम ने रिफिलिंग रोकने के लिए कई संदिग्ध स्थानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

किसी पर्व से पहले रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी व अवैध ढंग से रिफिलिंग का काम तेज हो जाता है। इस पर अंकुश लगाने व लिप्त लोगों पर कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने जिलापूर्ति विभाग को सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया था। शासन प्रशासन के निर्देश पर सोमवार को जिलापूर्ति निरीक्षक अकबरपुर पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र वर्मा, जलालपुर पूर्ति निरीक्षक आशुतोष सिंह, टांडा पूर्ति निरीक्षक मुईद खान तथा भीटी के पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र कुमार शुक्ला की संयुक्त टीम ने सघन जांच अभियान चलाया।
टीम ने यरकी स्थित यश गैस एजेंसी पर छापा मारा। यहां कार्यालय बंद मिला। गोदाम खुलवाया गया, तो बाट माप का सत्यापन नहीं मिला। कर्मचारी ने स्टॉक रजिस्टर भी नहीं दिखाया। इसके बाद टीम कटेहरी विकास खंड के पियारेपुर स्थित आजाद इंडियन ग्रामीण वितरण एजेंसी पहुंची। यहां भी कार्यालय बंद था। स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखया जा सका। बाट माप का सत्यापन भी नहीं हुआ था। टीम यहां से कटेहरी के प्रतापपुर चमुर्खा के सनी गैस एजेंसी पहुंची। यहां कार्यालय व गोदाम पूरी तरह बंद था। कोई कर्मचारी भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

इस पर संबंधित गैस एजेंसी संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया। कहा, अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टीम ने बसखारी रोड स्थित कालिका होटल व अवधी रसोई का औचक निरीक्षण किया। यहां कामर्शियल गैस सिलेंडर मिला। रिफिलिंग को लेकर अयोध्या मार्ग व पहितीपुर मार्ग पर कई दुकानों व संदिग्ध स्थानों पर छापा मारा, लेकिन कहीं से कोई गड़बड़ी नहीं मिली। जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर होली तक सघन जांच अभियान चलेगा। यदि कहीं से कोई गड़बड़ी सामने आई, तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें