फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में जिले को मिला तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विकास कार्यों के मामले में जिले के हाथ बड़ी उपलब्धि लगी है। प्रदेश में जिले को तीसरा स्थान मिला है। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने इसे टीम वर्क का परिणाम बताते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी के परिश्रम से इस तरह के नतीजे सामने आते हैं। अभी और लगन से काम करने की जरूरत है। इसमें जिस भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, उस पर कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी। बेहतर काम करने पर प्रशंसा भी मिलेगी।
विज्ञापन

अरसे से अंबेडकरनगर जिले में विकास कार्यों को लेकर सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। पात्रों तक योजनाओं को पहुंचाने के साथ ही धान खरीद में किसानों को सर्वाधिक लाभ पहुंचाया गया। गोवंशीय पशुओं के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया गया, तो वहीं प्रवासी मजदूरों का भी व्यापक हित प्रशासन ने तय कराया। इन्हीं सबके चलते अंबेडकरनगर को विकास कार्यों के सिलसिले में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। पहले स्थान पर सिद्धार्थनगर, जबकि दूसरे स्थान पर मिर्जापुर जनपद है।
अंबेडकरनगर को 75 प्रतिशत अंक मिले हैं, जबकि सिद्धार्थनगर को 77.70 और मिर्जापुर को 75.74 प्रतिशत अंक हासिल हुए। अयोध्या मंडल के अन्य जनपद समेत आसपास के अन्य जनपद इस सूची में काफी पीछे छूट गए हैं। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि टीम वर्क ने यह उपलब्धि दिलाई है। अभी आगे और भी परिश्रम सबको करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें