फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की आशंका में बाजारों में आपाधापी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोमवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू के प्रशासन के निर्णय के बाद अब आम नागरिकों में लॉकडाउन लगाए जाने की आशंका व्याप्त हो गई। नतीजा यह रहा कि सोमवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में लगभग पूरे दिन आपाधापी का माहौल रहा। लोगों ने प्रतिदिन प्रयोग होने वाली सामग्रियों की बढ़-चढ़कर खरीदारी की। शाम तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। उधर, प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार से परेशान न हों। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने बीते दिन 35 घंटे का लॉकडाउन लगाया था। इसके साथ ही जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल एन ने सोमवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाए जाने का निर्णय लिया था। इस बीच जिस प्रकार से न सिर्फ देश, बल्कि प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए आम नागरिकों में आशंका व्याप्त होने लगी है कि कहीं जल्द ही लॉकडाउन न लग जाए। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रतिदिन प्रयोग होने वाली सामग्री की खरीदारी शुरू कर दी है। दरअसल आगामी दिनों में सहालग का दौर भी शुरू हो रहा है। इसे देखते हुए और भी नागरिकों द्वारा खरीदारी तेज कर दी गई।
इसी के चलते सोमवार को जिले की छोटी-बड़ी बाजारों में लोगों ने पहुंचकर जमकर खरीदारी की। इससे बाजारों में लगभग पूरे दिन आपाधापी का माहौल रहा। प्रत्येक व्यक्ति के चेहरे पर लॉकडाउन को लेकर आशंका थी। जिला मुख्यालय के प्रमुख बाजार शहजादपुर, बस स्टेशन क्षेत्र में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों के पहुंचने का दौर शुरू हो गया। देर शाम तक बाजारों में दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

शहजादपुर के किराना दुकानदार दयाराम ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर लोगों में कुछ आशंका जरूर व्याप्त है। हालांकि सहालग के चलते भी खरीदारी तेज हुई है। उधर, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार से परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें