फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2054 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच जिले में वैक्सीनेशन का कार्य भी तेज कर दिया है। सोमवार को जिले के 49 केंद्रों के 49 बूथों पर टीकाकरण किया गया। कुल 5880 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 2054 लोगों को टीका लगा। इस बीच सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए टीका जरूर लगवाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह में न पड़ें।
विज्ञापन

जिले में लगातार बड़ी संख्या में सामने आ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए जिले में टीकाकरण अभियान भी तेज कर दिया गया है। अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। सोमवार को जिले के 49 केंद्रों के 49 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने बताया कि सोमवार को चले महाअभियान में कुल 5880 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 2054 नागरिकों को टीका लगाया गया।
बताया कि टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था। उधर, सीएमओ ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना को देखते हुए टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। बगैर किसी अफवाह में पड़े न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें