फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाई से मोबाइल को लेकर हुआ विवाद, किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र के नगपुर अहियापुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर में भाई से मोबाइल विवाद के बाद एक 17 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

मां सीमा के अनुसार शिवांगी वर्मा (17) अपने मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान उसके भाई ने मोबाइल ले लिया जिससे दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में शिवांगी ने घर में रखा दूसरा मोबाइल तोड़ दिया। झगड़े के बाद किशोरी घर से साइकिल लेकर बाजार गई और वहां से उसने कुछ जहरीला पदार्थ खरीदा और घर आकर सेवन कर लिया। थोड़ी देर बाद जब उसे उल्टी होने लगी तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
परिजनों ने उसे आनन-फानन एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे नगपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता बृजेश की मौत हो चुकी है। इंस्पेक्टर अजय प्रताप यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें