फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शिक्षक संघ रामनगर और बीईओ के बीच बढ़ा विवाद

Sat, 15 Feb 2025 06:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शिक्षा क्षेत्र रामनगर में प्राथमिक शिक्षक संघ और खंड शिक्षा अधिकारी आमने सामने हैं। शिक्षक संघ की ओर से बीईओ पर शिक्षामित्रों के मानदेय रोके जाने से लेकर एरियर भुगतान के आवेदनों को रिजेक्ट किए जाने जैसे कई आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं बीईओ की ओर खेल सामग्री आपूर्ति की जांच को प्रभावित करने के लिए दबाव बनाने की बात कही जा रही है। फिलहाल दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। उच्चाधिकारी भी इस पूरे प्रकरण की जांच में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र में बीएम स्पोर्ट्स के नाम से खेल सामग्री की दुकान संचालित है। इस दुकान से वित्तीय वर्ष 2023-24 में 130 स्कूलों को सामग्री की आपूर्ति की गई, जबकि वर्ष 2024-25 में 90 स्कूलों में सामग्री भेजी गई है। इसके साथ ही 22 स्कूलों में आंगनबाड़ी लर्निंग काॅर्नर किट की भी आपूर्ति किए जाने की बात सामने आ रही है। डीएम अविनाश सिंह ने खेल सामग्री आपूर्ति की जांच के आदेश दिए तो रामनगर में इसमें कई गड़बड़ियां भी सामने आईं।
इसके बाद से ही शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप शुक्ला और बीईओ शैलजा मिश्रा के मध्य विवाद शुरू हो गया। बीईओ ने प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। इस बीच शिक्षक संघ की ओर से बीईओ पर शिक्षा मित्रों के अनुपस्थित मिलने पर पूरे माह का वेतन का भुगतान न किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही जिन अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोका गया है, उसका भुगतान करने के लिए बीएसए के आदेश के बाद भी आवेदन को निरस्त करने की भी शिकायत की जा रही है। इसके अलावा प्रधान उन्मुखीकरण कार्यक्रम को लेकर भी आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बार-बार आवेदन कर रहीं रिजेक्ट
शिक्षा मित्रों का एक दिन का मानदेय रोके जाने के बजाय पूरे माह का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सहायक अध्यापकों के एरिअर भुगतान के आवेदन बार-बार रिजेक्ट किए जा रहे हैं।
- अनूप शुक्ला, अध्यक्ष शिक्षक संघ
-
व्यक्तिगत मामलों को लेकर कर रहे गुमराह

खेल सामग्री की आपूर्ति की जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। इसे प्रभावित करने के लिए शिक्षक संघ के जरिए आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



- शैलजा मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें