फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महाकुंभ में भेजी 61 बसें, दूसरे रूटों पर आवागमन प्रभावित

Sat, 15 Feb 2025 06:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अकबरपुर डिपो की 72 में से 61 बसें लगा दी गई हैं। इसकी वजह से अन्य रूटों बस्ती, आजमगढ़ और लखनऊ के लिए सिर्फ चार बसें हैं। सात बसें मेंटीनेंस के लिए वर्कशाॅप में ही खड़ी हैं। शादियों का सीजन चल रहा है। श्रद्धालुओं के इतर बस से सफर करने वालों की भीड़ ज्यादा है, लेकिन बसें न के बराबर। इसके चलते यात्रियों को बस स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बस स्टेशन पर सुबह 11 बजे अकबरपुर के रामप्रसाद मिले। बताया कि लखनऊ जाने वाली बस का इंतजार कर रहे हैं। पूछताछ केंद्र पर पता करने गए तो बताया गया कि बस तो चली गई हैं। अभी दूसरे डिपो की बस आएगी, उसका इंतजार कर लीजिए। टांडा के अनुज कुमार ने बताया कि उन्हें सुल्तानपुर जाना है। लोग बता रहे हैं कि कटका में जाम लगा है। इसके चलते प्राइवेट बसें कम जा रही हैं। वह रोडवेज बस का इंतजार कर रहे हैं। समय से पहुंचना है, लेकिन बसों की स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ में बसें भेजे जाने के कारण यात्रियों को दिक्कत हो रही है। अन्य रूटों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार जल्द बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

इनसेट-
बस नहीं मिली तो ट्रेन से करेंगे यात्रा
फोटो-27
बिहार के गांव बहरी निवासी रामानंद गुप्ता ने बताया कि अयोध्या के लिए बस नहीं मिल रही है। अब ट्रेन से यात्रा करनी पड़ेगी।
घंटेभर से कर रहे इंतजार
फोटो-28
बिहार की रहने वाली कोमल रानी का कहना है कि अयोध्या दर्शन के लिए जाना है। घंटे भर से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक कोई बस नहीं मिली है।
इनसेट-
प्राइवेट वाहन वसूल रहे मनमाना किराया
महाकुंभ में रोडवेज बसों लगाई गई हैं, लेकिन भीड़ बढ़ने के चलते यात्रियों को अपनी सुविधा के लिए प्राइवेट साधनों की मदद लेनी पड़ती है। निजी साधन इस मौके का फायदा उठा रहे हैं। मनमाना किराया वसूल किया जा रहा है।
दो हजार ले लिया किराया
फोटो-29

आंध्रप्रदेश के रहने वाले सुरेश कुमार और मदनलाल ने बताया कि मथुरा से अकबरपुर का किराया निजी बस ने दो हजार लिया। कहा कि इतना किराया लगता है।
बीच में उतारा, 16 हजार वसूले
फोटो-30
राजस्थान निवासी दिनेश और बाबूलाल ने बताया कि मथुरा से एक निजी बस से अयोध्या के लिए निकले, लेकिन चालक ने अकबरपुर में उतार दिया। आठ लोगों का किराया 16 हजार रुपये वसूल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें