फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रात में विवाद, सुबह फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना क्षेत्र के सस्पना डिहवा गांव निवासी युवक का शव शनिवार सुबह घर में पंखे के हुक के सहारे फंदे से लटकता मिला। रात में गांव में एक जन्मदिन समारोह से लौटने के बाद युवक का पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हुआ था। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी कमलेश निषाद (26) शुक्रवार शाम अपने छोटे भाई डीएम निषाद के साथ गांव में ही आयोजित एक जन्मदिन समारोह में सम्मिलित हुआ था। कार्यक्रम से लौटने के बाद वह अपनी पत्नी सुशीला के साथ विवाद करने लगा। गाली-गलौज के साथ मारपीट की नौबत आ गई। पत्नी के विरोध करने पर उसने उसकी पिटाई कर दी। विवाद शांत कराने पहुंचे भाई और बहन प्रेमा देवी से भी कहासुनी हुई थी। परिजनों ने किसी तरह स्थिति को शांत कराया। बाद में कमलेश को समझा-बुझाकर खाना खिलाकर सोने के लिए भेज दिया गया था।

शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब परिवार के अन्य सदस्य जागे तो उन्होंने कमलेश के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई उत्तर नहीं मिला। संदेह होने पर खिड़की से झांका तो उसका शव फंदे से लटका मिला। तत्काल दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें