फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी की आरोप मुक्ति याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी कामरान खान को न्यायालय से राहत नहीं मिली है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहन कुमार ने उसकी आरोप मुक्ति याचिका खारिज कर दी। न्यायालय ने पीड़िता के बयान और पत्रावली में मौजूद साक्ष्यों को आरोप तय करने के लिए पर्याप्त माना।
विज्ञापन

मामले में अब 2 दिसंबर 2026 को आरोप तय किए जाएंगे। जहांगीरगंज थाने में 20 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर कामरान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पीड़िता ने अपने बयान में उम्र 15 वर्ष बताई थी। उसने आरोप लगाया कि कामरान उसे दुकान से घर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने 500 रुपये देने का वादा किया था। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। गर्भवती होने पर कामरान ने शादी से इन्कार कर दिया था।
प्राथमिकी के बाद पुलिस ने कामरान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। कामरान ने न्यायालय में आरोपों से मुक्त करने की अर्जी दी, खुद को निर्दोष बताया। विशेष न्यायाधीश ने पीड़िता के बयान और पत्रावली में मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि आरोप तय करने के स्तर पर अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों को देखा जाता है। आरोपी की सफाई पर इस चरण में विचार नहीं होता, जिसके आधार पर याचिका खारिज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें