फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक ने टांडा परियोजना का लिया जायजा

Sun, 29 Dec 2024 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
एनटीपीसी में आयोजित बैठक को संबोधित करते अधिकारी।
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (परियोजना) केएस सुंदरम ने रविवार को एनटीपीसी टांडा की समीक्षा की। सरयू भवन अतिथि गृह पहुंचने पर टांडा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक जयदेव परिदा, नील कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान सुंदरम ने मुख्य महाप्रबंधक जयदेव परिदा तथा अन्य महाप्रबंधकों के साथ परियोजना के प्रथम और द्वितीय दोनों चरण के संयंत्रों का दौरा किया। उन्होंने कंट्रोल रूम, एफजीडी आदि का निरीक्षण करते हुए तैनात कर्मचारियों से वार्ता की और मार्गदर्शन भी किया। इस दौरान सुंदरम ने आवासीय परिसर स्थित नवनिर्मित गेट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। साथ ही आवासीय परिसर में चल रहे नव निर्माण का अवलोकन कर आवश्यक सुझाव दिए। इसके अलावा परियोजना के प्रशासनिक भवन सम्मेलन कक्ष में यूनियन, एसोसिएशन एवं एसएमसी सदस्यों के साथ बैठक कर समीक्षा की। कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही बेहतर कार्य हो रहे हैं। ऐसे में सभी को खूब गंभीर होकर अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। निदेशक (परियोजना) ने मुख्य महाप्रबंधक टांडा के साथ परियोजना के अतिथि गृह प्रांगण में पौधरोपण भी किया। कहा कि पौधरोपण के जरिए मानव पर्यावरण के बीच संतुलन बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें