फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रोडवेज बसों में डिजिटल पेमेंट धड़ाम

Sat, 09 Nov 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर बस अड्डा।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कमजोर नेटवर्क के कारण कनेक्टिविटी सिग्नल न मिल पाने से रोडवेज बसों के सफर में ऑन लाइन भुगतान यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है। यात्रियों को आए दिन ऑनलाइन भुगतान करने में नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इससे नकद भुगतान को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को झटका लगा है।
विज्ञापन

अकबरपुर डिपो से रोडवेज की 73 बसों का संचालन होता है। यह बसें अकबरपुर से अलग अलग रूटों पर संचालित होती हैं। इसमें अकबरपुर से आजमगढ़ अतरौलिया बस्ती, अकबरपुर से कटेहरी होते हुए गोसाईगंज नयापुरवा होकर अयोध्या व लखनऊ तक सबसे प्रमुख रूट है। अकबरपुर से सेमरी महरूआ होकर सुल्तानपुर की ओर तथा आजमगढ़ तक भी बसें जाती हैं। डिपो से राेजाना लगभग दो हजार यात्री सफर करते हैं।
निगम ने टिकट बनाने के लिए ईटीएम मशीन परिचालकों को दे रखी है। इसके जरिये एटीएम, क्रेडिट कार्ड व क्यूआर कोड से ऑनलाइन भुगतान कर टिकट लिया जा सकता है। लेकिन सफर के दौरान नेटवर्क फॉल्ट के कारण आए दिन ऑनलाइन भुगतान बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों को नकद भुगतान के लिए विवश होना पड़ रहा है। रोडवेज बसों से नियमित यात्रा करने वाले राहुल, संकेत, शैलेश ने बताया कि यात्रा के दौरान ऑनलाइन पेमेंट न होने के कारण आए दिन परेशानी उठाना पड़ती है।
विज्ञापन


नेटवर्क की वजह से समस्या आती है। इस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कोशिशें चल रही हैं। जल्दी यात्रियों को नेटवर्क फाल्ट के कारण होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

-हरिओम श्रीवास्तव, एआरएम अंबेडकरनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें