फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 9.56 करोड़ रुपये से अहरिया में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Fri, 24 Jan 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका की ओर से अहरिया वार्ड में 9.56 करोड़ से डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जानी है। इसके लिए मानक के मुताबिक एक हजार वर्ग मीटर भूमि चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। नगर पालिका को हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही लाइब्रेरी पूरी तरह से हाईटेक होगी। यहां पर लगाए जाने वाले कंप्यूटर वाई-फाई से जुड़े रहेंगे। इससे यहां आने वाले युवाओं को इंटरनेट कनेक्टिविटी को लेकर किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होगी। लाइब्रेरी में सभी प्रकार की किताबों के साथ ही अखबार और पत्रिकाएं उपलब्ध रहेंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयुक्त वातावरण मिलेगा। डिजिटल लाइब्रेरी में छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ ही ई-लर्निंग से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

भेजा गया प्रस्ताव
पालिका क्षेत्र के अहरिया वार्ड में लाइब्रेरी बनाने के लिए जमीन देखी गई है, जिसका सर्वे करा कर प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा। -बीना सिंह, ईओ नगरपालिका परिषद अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें