फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिना पंजीकरण और रेडियोलॉजिस्ट के चल रहा डायग्नोस्टिक सेंटर सील

Tue, 28 Jul 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जांच करते एसडीएम
विज्ञापन
बसखारी। बसखारी बाजार के अकबरपुर रोड स्थित प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर पर मंगलवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्र को सील कर दिया। जांच में केंद्र का पंजीकरण समाप्त मिलने के साथ ही बिना अधिकृत रेडियोलॉजिस्ट की मौजूदगी के अल्ट्रासाउंड संचालित होने का मामला सामने आया।
विज्ञापन



मंगलवार दोपहर एसडीएम टांडा संजीव सिंह ने अचानक डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी बसखारी के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार को मौके पर बुलाकर अभिलेखों की जांच कराई। जांच में पता चला कि केंद्र का पंजीकरण पहले ही समाप्त हो चुका है। निरीक्षण के दौरान बिना रेडियोलॉजिस्ट की मौजूदगी के अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित मिली और मौके पर दो मरीजों का अल्ट्रासाउंड किए जाने की भी पुष्टि हुई।
अनियमितताएं मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए केंद्र को तत्काल सील करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र को सील कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पूर्व में बिना रेडियोलॉजिस्ट संचालित कई डायग्नोस्टिक सेंटरों का पंजीकरण निरस्त किया जा चुका है। इसके बावजूद कुछ केंद्र नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे थे। एसडीएम संजीव सिंह ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर व लैब तत्काल प्रभाव से बंद कराए जाएंगे। विभागीय अफसरों की मिलीभगत मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें