फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस: बाजार सजकर हुए तैयार, अब बस ग्राहकों का इंतजार

विज्ञापन
फोटो 21, अंबेडकरनगर जिले में सजीं मिट्टी के दीए की दुकानें। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेेडकरनगर। गुरुवार को मनाए जाने वाले धनतेरस पर्व को लेकर जिले के बाजार एक दिन पहले ही सजकर तैयार हो गए। जहां वाहनों के शोरूम सजकर तैयार हैं, वहीं सराफा, बर्तन व कपड़ा बाजार भी ग्राहकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के रूप में मनाए जाने वाले धनतेरस पर्व को लेकर तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बाजार ग्राहकों के लिए सज गए। ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए दुकानों व प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। ग्राहकों की भीड़ की उम्मीद में दुकानदारों ने सगे संबंधियों को भी बुला लिया है। जिस प्रकार से कोरोना संकट के बावजूद पर्व से पहले ही जिले के बाजार खरीदारों से गुलजार हो गए, उससे दुकानदारों को उम्मीद है कि धनतेरस के दिन बाजारों में पहुंचकर ग्राहक जमकर खरीदारी करेंगे। अमर उजाला टीम ने दुकानदारों से बातचीत की तो उन्होंने बड़ी उम्मीद के साथ तैयारियां पूरी होने का दावा किया।
शहजादपुर के बर्तन व्यवसायी ज्ञानप्रकाश आर्य ने कहा कि धनतेरस पर बर्तन की जमकर होने वाली बिक्री को देखते हुए अपने भांजे को भी बुला लिया है। कहा कि प्रत्येक बर्तन की खरीद पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। कहा कि स्टील के बर्तन 200 रुपये से 600 रुपये, लोहे के बर्तन 60 से 120 रुपये, पीतल के 400 रुपये प्रति किग्रा, तांबा के 600 रुपये प्रति किलों में बिक रहे हैं। सराफा व्यवसायी भूपेंद्र, वीरेंद्र सेठ व सुरेश कुमार ने बताया कि सोने व चांदी के 10 हजार रुपये तक की खरीद पर एक चांदी का सिक्का देने का ऑफर है। ग्राहकों के रुझान को देखते हुए हल्के व आकर्षक डिजाइन के आभूषण मंगाए गए हैं। इसके साथ ही वाहन शोरूम में भी तैयारियां एक दिन पहले पूर्ण कर ली गईं।
विज्ञापन

टीवीएस एजेंसी से जानकारी दी गई कि 100 वाहनों की बुकिंग अब तक हो चुकी है। हीरो एजेंसी के वीरभद्र सिंह ने बताया कि 170 दो पहिया वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। हांडा एजेंसी के प्रदीप पाण्डेय ने कहा कि 120 दो पहिया वाहनों की बुकिंग धनतेरस से एक दिन पहले तक हो चुकी है। सभी दो पहिया शोरूम में एक वाहन की खरीद पर दो हजार रुपये की छूट का ऑफर है। मारुति एजेंसी के मैनेजर रोहित ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस बार बुकिंग कम है। विगत वर्ष 60 वाहनों की बुकिंग थी, जबकि इस बार अब तक 15 वाहन ही बुक हुए हैं। इसके अलावा कपड़ा, मूर्ति व झालरों के भी बाजार एक दिन पहले लुभावने ऑफर के साथ सज गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें