फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं ने किया चेन खींचने का प्रयास, पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील तिराहे पर मंगलवार को दो महिलाओं ने एक महिला के गले से चेन खींचने का प्रयास किया। महिला की गुहार पर पहुंचे इर्द-गिर्द के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे पर मंगलवार उस समय हड़कंप मच गया, जब दो महिलाओं ने एक महिला के गले से चेन खींचने का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़ी गई दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। दोनों महिलाएं आजमगढ़ की बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें