फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने लिया धान क्रय केंद्रों का जायजा, खरीद में तेजी लाने की दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। एसडीएम महेंद्र पाल सिंह ने शुक्रवार को धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खरीद की सुस्त रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए क्रय केंद्र प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि किसानों की उपज खरीद में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने धान खरीद में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एसडीएम जलालपुर महेंद्र पाल सिंह ने शुक्रवार को जीवत व रुकुनपुर कासिमपुर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। एसडीएम ने रूकनपुर कासिमपुर केंद्र पर पहुंचकर खरीद विवरण की जांच की। बताया गया कि अब तक 96 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। इस पर एसडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन तीन में खरीद बढ़ाने का निर्देश दिया। कर्मचारियों ने बताया कि धान खरीद के लिए लगा कांटा खराब है। एसडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी को अविलंब कांटा दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। कहा कि किसानों की उपज खरीद में किसी भी प्रकार मनमानी या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शासन की मंशा के अनुरूप सभी को कार्य करना होगा। किसानों को किसी भी प्रकार दिक्कत न हो इस पर पूरा फोकस किया जाए। वहीं जीवत क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि अब तक 294 क्विंटल धान की खरीद की गई है। एसडीएम ने क्रय केंद्र प्रभारी को खरीद में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। कहा कि किसानों खरीद में किसी मुश्किलों का सामना न करना पड़े इसे भी सुनिश्चित किया जाए। यदि खरीद में मनमानी या किसी लापरवाही की शिकायत सामने आई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें