श्री श्याम महोत्सव का आयोजन हयातगंज स्थित पुराने रामलीला मैदान में किया गया था। इसमें श्याम परिवार के गायक व कलाकार मंयक ने अपने भजन श्याम के दिवाने से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्याम अलबेला के भजन को भी लोगों ने खूब सराहा। राहुल राजन एवं ग्रुप के कलाकारों ने मां काली का रौद्ररूप, श्री श्याम प्रभु संग फूलों की होली, साईं चोला, शंकर- पार्वती नृत्य, श्याम का दीवाना आदि प्रसंगों को नृत्य नाटिका के माध्यम से मंचित कर श्रद्घालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
लव कुमार अग्रवाल, वैभव सिंघल, सलिल अग्रवाल, बवली अग्रवाल, धीरज व गौरव आदि ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंटकर उत्साहवर्धन किया। उत्सव का समापन श्याम की आरती एवं सवामनी प्रसाद वितरण के साथ हुआ। महोत्सव की भव्यता तय करने में भरत बंसल, आकाश शाह, अंशू बग्गा, प्रदीप अग्रवाल, अनमोल आदि का विशेष योगदान रहा।