फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वैष्णो देवी मंदिर जैसे 90 फीट ऊंचे पंडाल में पूजा करेंगे श्रद्धालु

Sat, 30 Nov 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
गोविंदसाहब मेले में बांस-बल्ली से तैयार किया जा रहा पंडाल।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल के ऐतिहासिक गोविंदसाहब मेले में पहली बार श्रद्धालु वैष्णो देवी मंदिर सरीखे पंडाल में दर्शन-पूजन कर सकेंगे। 90 फीट ऊंचे मंदिर मॉडल को तैयार करने में सीतापुर से आए 50 कारीगर तेजी से काम कर रहे हैं। वहीं, मेला परिसर में दुकानों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन

एक माह तक चलने वाले मेले में जिले के अलावा आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पवित्र गोविंद सरोवर में स्नान करने के साथ ही मठ में पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना का दौर चलता है। इस बार श्रद्धालुओं को मठ के अलावा वैष्णो देवी मंदिर के मॉडल में भी पूजन-अर्चन करने का मौका मिलेगा। मेले के लंबे इतिहास में पहली बार मेला क्षेत्र में वैष्णो देवी मंदिर का लगभग 90 फीट ऊंचा भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।
ऐतिहासिक मेले में दूरदराज के क्षेत्र से दुकानें भी पहुंचने लगी हैं। खजला, बर्तन की दुकानें पहले ही पहुंच गईं हैं। शनिवार को फर्नीचर की भी दुकानें सज गईं। आगामी दो-तीन दिन में और भी कई प्रकार की दुकानें सज जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें