फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राम वनगमन प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

Tue, 14 Oct 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के खरुवइया हनुमानगढ़ी में आयोजित मारुति यज्ञ में मंगलवार को प्रवाचक उमाशंकर ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के वनगमन प्रसंग का वर्णन किया।
विज्ञापन

प्रवाचक ने कहा कि भगवान श्रीराम व माता सीता के विवाह के बाद अयोध्या नगरी आनंद में डूब गई। मंथरा की सलाह पर कैकेयी ने राजा दशरथ से भरत के राज्याभिषेक व राम को 14 वर्ष का वनवास देने की मांग की। महाराज दशरथ इस वरदान को सुनकर व्यथित होकर भूमि पर गिर पड़े। मगर, कैकेई अपने निर्णय पर अडिग रहीं। वन जाने की तैयारी के समय सीता और लक्ष्मण ने भी प्रभु के साथ जाने का संकल्प लिया। वनगमन की प्रथम रात्रि तमसा नदी के तट पर व्यतीत हुई। प्रभु श्रीराम ने रात्रि में सभी अयोध्यावासियों को विश्राम करने दिया और भोर होते ही निषादराज से भेंट की। भगवान श्रीराम महर्षि वाल्मीकि के आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभु को चित्रकूट में निवास करने का उपदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें