फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नारद लीला का मंचन देख श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

Tue, 23 Sep 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला का मुकुट पूजन मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पहले दिन नारद मोह लीला का भव्य मंचन किया गया। इस समिति के अध्यक्ष संजीव मिश्र के अध्यक्षता में 11 दिवसीय रामलीला का मंचन चलेगा। समिति के संरक्षक चंद्रिका प्रसाद, एसबी सिंह, रामचंद्र जायसवाल,विनोद मेहरोत्रा, महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त, उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, राधेश्याम शुक्ला, आशाराम मौर्य, मीडिया प्रभारी विकास निषाद मौजूद रहे। जलालपुर रामलीला सांस्कृतिक समिति छाछू में अध्यक्ष संदीप अग्रहरि तथा रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में भी मुकुट पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

वहीं बसखारी
क्षेत्र के किछौछा बाजार में 14 दिवसीय श्रीरामलीला का शुभारंभ रविवार देर शाम हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष ओंकार गुप्त ने पूजा अर्चना की। इसके बाद भगवान गणेश की झांकी निकाल कर परंपरागत मुकुट पूजन हुआ। कलाकारों ने नारद मोह और रावण जन्म के प्रसंगों का मंचन किया। तप में सफलता पाकर नारद में अहंकार का संचार होता है। शिव उन्हें श्रीहरि विष्णु को यह बात बताने से रोकते हैं, लेकिन नारद रुकते नहीं। भगवान विष्णु नारद को एक सुंदर राज्य और राजकुमारी विश्व मोहिनी के स्वयंवर में ले जाते हैं। नारद जी उस कन्या के रूप और गुणों पर मोहित हो जाते हैं और श्रीविष्णु से आप जैसे स्वरूप की मांग करते हैं। भगवान विष्णु नारद जी को मानव शरीर तो दे देते हैं, लेकिन मुख बंदर का बना देते हैं। स्वयंवर में नारद का अपमान होता है और राजकुमारी भगवान विष्णु को वरमाला पहनाती हैं। इससे आहत नारद उन्हें श्राप दे बैठते हैं कि जिस तरह मैं नारी वियोग में जल रहा हूं, उसी प्रकार तुम्हें भी पृथ्वी पर आकर स्त्री वियोग का कष्ट सहना पड़ेगा। प्रमुख कलाकार रामजी कनौजिया, श्याम जी अग्रहरि, सतीश साहू, बबलू जायसवाल और हरिशंकर अग्रहरि ने अभिनय से दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें