फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राजा परीक्षित व शुकदेव जी के प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु

Sat, 01 Aug 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर के मढ़वरपुर भुजगी स्थित श्री भुजंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर चक महादेव में शुक्रवार को कथा
विज्ञापन
जलालपुर। तहसील क्षेत्र के मढ़वरपुर भुजगी स्थित श्री भुजंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर, चक महादेव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में कथा का श्रवण किया। कथावाचक पंडित राहुल शास्त्री ने राजा परीक्षित, शुकदेव जी के जन्म तथा श्रीमद्भागवत महापुराण के महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, भक्ति और सदाचार का मार्ग दिखाने वाला दिव्य ज्ञान है। कथा श्रवण से मन की शुद्धि होती है और व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, सेवा और सत्कर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कथा के दौरान पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर रहा। अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर दीपक तिवारी, वृघुनाथ गिरी, सोनू, रोहित राम, गिरीश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें