फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अयोध्या जाने के लिए श्रद्धालुओं को सीमा पर करना पड़ा इंतजार

Fri, 28 Feb 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
भीटी के चनहा पर राेके गए श्रद्धालुओं के वाहन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रयागराज, वाराणसी से चलकर अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं को सुबह से लेकर दोपहर तक जिले की सीमा पर घंटों इंतजार करना पड़ा। अयोध्या में भीड़ अधिक होने की वजह से वाहनों को रोका गया। इसके चलते श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद से लेकर शाम तक हालात सामान्य रहे।
विज्ञापन

प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने के बाद से ही जिले से होकर श्रद्धालुओं के अयोध्या जाने का सिलसिला तेज हो गया था। वसंत पंचमी के बाद से अयोध्या की सीमा पर अहिरौली थाना क्षेत्र के यादवनगर, भीटी के चनहा चौराहा के अलावा ,सुल्तानपुर से आने वाले मार्गों पर डायवर्जन व होल्डिंग एरिया बना दिए गए थे। यहां पर वाहनों को रोके जाने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार की सुबह से ही अयोध्या में भीड़ के चलते वाहन बड़ी संख्या में रोके गए। हालात ये हो गए कि यादव नगर और चनहा में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए मोर्चा संभाला। श्रद्धालुओं से वार्ता कर उन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में छोड़े जाने का प्रबंध किया गया।
एएसपी विशाल पांडेय ने पुलिस बल के साथ होल्डिंग एरिया पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालाकि दोपहर बाद सामान्य ढंग से वाहनों काे रवाना किए जाने से हालात सामान्य हो सके। एएसपी ने बताया कि अयोध्या से मंजूरी के बाद वाहनों को भेजा जा रहा है। श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें