फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंगबली की आराधना को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
अंबेडकरनगर अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन करते श्रद्धालु। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार को हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान पूजन-अर्चन के अलावा कई स्थानों पर भंडारे के साथ प्रसाद व शर्बत वितरण का भी आयोजन हुआ। इसमें नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। ज्येष्ठ माह में मंगलवार को वीर हनुमान की आराधना का विशेष महत्व है। ऐसे में प्रथम मंगलवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधिविधान से संकट मोचक हनुमान की आराधना की। भक्तों के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

पवन सुत हनुमान की आराधना के लिए ज्येष्ठ के प्रथम मंगलवार को मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने व पूजन-अर्चन का दौर शुरू हो गया, जो शाम तक चलता रहा। दोपहर में कुछ समय के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की आमद रुकी थी, लेकिन शाम होने के साथ फिर श्रद्धालुओं का रुख मंदिरों की तरफ हुआ। श्रद्धालुओं को पूजन-अर्चन के लिए लाइन में लगना पड़ा।
अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे के निकट स्थित हनुमान मंदिर पर लोगों की ज्यादा भीड़ दिखी। यहां श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माथा टेका और वीर हनुमान की आराधना की। इसके अलावा शहजादपुर स्थित राम जानकी मंदिर, शहजादपुर शिवाला स्थित हनुमान मंदिर, अकबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित हनुमान मंदिर, अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग स्थित हनुमान मंदिर सहित अन्य स्थानों पर स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आराधना की। भक्तों के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय बना रहा। इसके अलावा कई क्षेत्रों में भंडारा व शर्बत वितरण का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

जलालपुर में सहचर सेवा संस्थान ने जमालपुर चौराहे पर ज्येष्ठ के प्रथम मंगलवार को आम नागरिकों को शर्बत पिलाया।। इसका शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने किया। कहा कि हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह का बड़ा महत्व है। यह माह ब्रह्माजी को अन्य माह से ज्यादा प्रिय है। इस माह का पहला मंगलवार वीर हनुमान को समर्पित है। इस दिन वीर हनुमान की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। इस मौके पर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र, देवेश मिश्र, रामप्रकाश यादव, गोपाल कसौधन व संजय सिंह आदि मौजूद रहे। टांडा, आलापुर व भीटी आदि क्षेत्रों में भी प्रथम मंगलवार को पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें