फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़

Mon, 08 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर टांडा से पहुंची शिव बारात में शामिल कांवरिये। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में पहुंचकर बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भगवान शिव की आराधना की। साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया। टांडा स्थित सरयू नदी से पवित्र जल लेकर हाथी घोड़े व गाजे बाजे के साथ भक्तिमय गीतों पर थिरकते हुए बड़ी संख्या में कांवरिया जिला मुख्यालय के शहजादपुर नगर स्थित शिवालय पहुंचे।
विज्ञापन


यहां जलाभिषेक कर विशेष पूजन अर्चन किया। अकबरपुर नगर से सटे पवित्र शिवबाबा धाम में पूजन अर्चन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता सुबह से ही लगा रहा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के शिवमंदिर व शिवालयों पर पूरे दिन पूजन अर्चन का दौर चला।

 नागपंचमी पर पूरे दिन चले शिवालयों में पूजन-अर्चन के दौर के बाद सावन के तीसरे सोमवार को भी सुबह से ही जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों व शिवमंदिरों में जलाभिषेक व पूजन अर्चन का दौर शुरू हो गया। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन


टांडा स्थित पवित्र सरयू नदी से जल लेकर बड़ी संख्या में कांवरिया डीजे पर बज रहे भक्तिमय गीतों पर थिरकते हुए हाथी घोड़े के साथ जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय के शहजादपुर स्थित शिवालय पहुंचे। यहां हर हर महादेव व बोल बम के उद्घोष के बीच न सिर्फ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया, बल्कि विशेष पूजन अर्चन भी किया।

अकबरपुर नगर से सटे पवित्र शिवबाबा धाम में भी सुबह से ही न सिर्फ अकबरपुर नगर, बल्कि इर्दगिर्द के क्षेत्रों से पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा।

 इसके अलावा अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित शिवमंदिर, शहजादपुर स्थित शिवालय, जौहरडीह स्थित शिवालय व कलेक्ट्रेट के पास स्थित शिवमंदिर पर भी पूरे दिन जलाभिषेक व पूजन अर्चन का दौर चलता रहा।

आलापुर, टांडा, भीटी, बसखारी, जलालपुर, राजेसुल्तानपुर, जहांगीरगंज आदि क्षेत्रों में भी स्थित शिवालयों व शिवमंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक व पूजन अर्चन किया। शिवालयों व शिवमंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शिविर लगा रखे थे। इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध कर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें