फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका में साढ़े सात करोड़ से होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर की करीब सवा लाख की आबादी के लिए खुशखबरी है। नगर पालिका क्षेत्र में जल्द ही 7 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से सड़क व नाले का निर्माण आदि कार्य होगा। नगर के गदायां मोहल्ले में बारात घर का निर्माण भी विकास कार्य में शामिल है। सड़क व नाले का निर्माण होने से नगरवासियों को आवागमन व जल निकासी की मुश्किलों से निजात मिलेगी। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने विकास कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सप्ताह के अंत तक इस कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया आयोजित होगी। मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए फॉगिंग मशीन खरीदी जाएगी। प्रकाश व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने पर काम होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में तेजी से विकास कराने के लिए अकबरपुर नगर पालिका परिषद लगातार आवश्यक प्रयास कर रहा है। जिला प्रशासन की अनुमति के बाद नगर में जल्द ही विकास कार्य रफ्तार पकड़ने वाला है। करीब 7 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से सड़क व नाले के निर्माण की स्वीकृति मिली है। अकबरपुर अयोध्या मार्ग की उत्तर पटरी पर राकेश जायसवाल के घर से पावर ट्रैक एजेंसी तक नाला मरम्मत कार्य व अयोध्या मार्ग पर किलोमीटर 174 पर आरसीसी बाक्स कलवर्टर का निर्माण होगा।
वार्ड नंबर 20 में शहजादपुर में रमेश कुमार के मकान से तमसा नदी तक नाला निर्माण, वार्ड नंबर 6 में मोहल्ला रसूलाबाद में डॉ दास के मकान से जितेंद्र कुमार के मकान तक नाला निर्माण, वार्ड नंबर 10 में गंजा डड़वा शेरअली के मकान से पुलिया तक नाला निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 19 में बभनगवां रोड पर महावीर प्रसाद गुप्ता के मकान से विक्की के अहाता तक नाला निर्माण, वार्ड नंबर 23 में होटल विनायक से सुरेश वर्मा के मकान से होते हुए तक्षशिला स्कूल तक नाला निर्माण, वार्ड नंबर 16 में लोकेंद्र मकान से लाल ब्रदर्स पेट्रोल पंप तक नाला निर्माण। इसी तरह अन्य वार्डों में नाले का निर्माण होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड नंबर 17 में रतनपुर पहितीपुर मार्ग घनश्याम दुबे के घर तक इंटरलाकिंग व नाली निर्माण, वार्ड नंबर 11 में संतोष गुप्त के मकान से विश्वनाथ गुप्त के मकान तक इंटर लॉकिंग व नाली, वार्ड नंबर 22 में शहजादपुर पहितीपुर चौराहे पर सदैली प्रसाद के मकान से रणविजय सिंह इंद्रलोक कालोनी मोड़ तक इंटरलाकिंग व पटरी निर्माण, वार्ड नंबर 15 में देवनरायण गुप्त के मकान से राधेश्याम विश्वकर्मा के मकान तक व निक्सा बाबा मुख्य मार्ग पर तक इंटरलाकिंग व नाली निर्माण, वार्ड नंबर 18 में अब्दुल्लापुर रामलीला मैदान से इंटरलाकिंग व नाली निर्माण, वार्ड नंबर 20 में शहजादपुर में असलम, आरिफ, वारिस व फरीद के मकान तक मिट्टी, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण, वार्ड नंबर 24 में पहितीपुर चौराहा इमामबाग मोड़ व कैसर वकील के मकान से मुन्ना वर्मा के घर से इंद्रलोक कालोनी मोड़ तक उत्तर साइड पर इंटरलाकिंग निर्माण, वार्ड नंबर 23 में अकबरपुर बसखारी मार्ग पर बसपा कार्यालय से आरजे सिंह के मकान तक खड़ंजा निर्माण होगा। इसके अलावा नगर में मच्छरों पर नियंत्रण पाने के लिए एक फॉगिंग मशीन खरीदी जाएगी। मार्ग प्रकाश की व्यवस्था बेहतर करने पर काम होगा।
अकबरपुर नगर के गदायां मोहल्ले में करीब 15 लाख रुपए की लागत से बारात घर का निर्माण होगा। इससे गदायां सहित जौहरडीह आदि मोहल्ले के नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा। इससे करीब 10 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। नगर के पंकज कुमार, सुरेन्द्र, सप्पू, महेन्द्र यादव व शिवराम आदि ने पालिका प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि नगर पालिका प्रशासन को जल्द से जल्द इस कार्य को शुरू कराना चाहिए। इससे सार्वजनिक कार्यक्रमों व वैवाहिक आयोजनों में सुविधा होगी।
नगर पालिका अकबरपुर में तेजी से विकास कार्यों को कराया जा रहा है। आने वाले समय में करीब साढ़े सात करोड़ की लागत से होने वाले इन कार्यों के लिए भी जल्द ही टेंडर प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। नगरवासियों को सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

सरिता गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें