अंबेडकरनगर के इस विकासभवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय से ग्राम पंचायतों में भेजी जाएगी विकास के लिए ?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले की 902 ग्राम पंचायतों में शीघ्र ही विकास का पहिया तेजी से चलेगा। कारण यह कि शीघ्र ही 15 वें व 5 वें राज्यवित्त के तहत शासन से जिले को 26 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध होगी। इसमें 15वें वित्त के तहत 19 करोड़ रुपये, जबकि 5वें राज्यवित्त के तहत 7 करोड़ रुपये की राशि शामिल है। ग्राम पंचायतों को उपलब्ध होने वाली राशि से एक तरफ जहां ग्राम प्रधानों का मानदेय भुगतान होगा, तो वहीं ग्राम पंचायतों में नाली, खड़ंजा निर्माण के साथ ही पेयजल, प्रकाश की समुचित व्यवस्था के साथ ही परिसंपत्तियों की देखभाल भी की जाएगी।
ग्राम पंचायतों में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ सके और ग्रामीणों की मूलभूत समस्याएं दूर हो सकें, इसके लिए शासन द्वारा बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। अलग-अलग योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल व प्रकाश की सुविधा के साथ साथ सुचारु आवागमन की व्यवस्था हो सके, इसके लिए भी बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है। इस बीच ग्राम पंचायतों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ सके और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सके, इसके लिए 15वें वित्त एवं 5वें राज्यवित्त के तहत शासन से जिले को शीघ्र ही 26 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला परियोजना प्रबंधक संजीत पटेल ने बताया कि शीघ्र ही शासन से 26 करोड़ रुपये जिले की 902 ग्राम पंचायतों में विकास के लिए उपलब्ध होंगे।
बताया कि 15वें वित्त के तहत शासन से 19 करोड़ रुपये, जबकि 5वें राज्यवित्त के तहत 7 करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे। ग्राम पंचायतों को उपलब्ध होने वाली राशि से प्रकाश, पेयजल, नाली, खड़ंजा, साफ सफाई के साथ ही परिसंपत्तियों पर खर्च किया जाएगा। ग्रामीणों को आवागमन में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए भी राशि को खर्च किया जाएगा। शीघ्र ही राशि शासन से जिले को उपलब्ध हो जाएगी।
शीघ्र उपलब्ध होगी 26 करोड़
15वें वित्त व 5वें राज्यवित्त के तहत शासन से जिले को 26 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध होगी। इस राशि से जिले की सभी 902 ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे। -अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ