फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पौने चार करोड़ से होगा कटेहरी का विकास, लगी मुहर

Tue, 11 Mar 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र पंचायत कटेहरी के विकास के लिए आगामी एक वर्ष में करीब तीन करोड़ 75 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में प्रमुख अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। बीडीओ जगन्नाथ चौधरी ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया और इस वित्तीय वर्ष का आय-व्यय ब्योरा प्रस्तुत किया। इसके बाद क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा शुरू की गई।
विज्ञापन

प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह ने क्षेत्र में पूर्व से कराए जा रहे विकास कार्यों में लेटलतीफी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानों की ओर दिए जाने वाले प्रस्ताव पर तुरंत निर्णय लिया जाए। क्षेत्र में काफी समय से कई कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। सड़कों की दशा और नालियों की हालत दुरुस्त की जाए। सार्वजनिक शाैचालय, पेयजल, आवास, ब्लॉक में प्रधानों के लिए मीटिंग हाॅल का निर्माण कराए जाने का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर सदस्यों ने सहमति दी।
बैठक में तीन करोड़ 75 लाख रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास हुआ। संचालन ग्राम विकास अधिकारी अनिल सिंह ने किया। इस दौरान रवींद्र कुमार पांडेय, एडीओ एमआई रामजीत तिवारी, अमरजीत, सीडीपीओ स्वर्णलता सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश यादव, शिवकुमार वर्मा, एडीओ पंचायत दिनेश कुमार मिश्रा, प्रधान महेंद्र सिंह, जयप्रकाश, किरन देवी, जगन्नाथ मिश्रा समेत क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें