फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 5925 करोड़ से हुआ विकास का एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शुक्रवार को दो औद्योगिक ग्रुप व जिला प्रशासन के बीच 5925 करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए। कलेक्ट्रेट में इसी के साथ औद्योगिक विकास परियोजना का विधिवत शुभारंभ हुआ। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि इससे बड़ी तादाद में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही प्रतिदिन साढ़े तीन सौ मेगावाट बिजली व अन्य बायो उत्पाद तैयार होंगे।
विज्ञापन


औद्योगिक जनपद के रूप में अंबेडकरनगर का विकास करने की तरफ शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। बीते दिनों हुए निर्णय के अनुरूप शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में दो बड़े औद्योगिक ग्रुप द्वारा एमओयू प्रशासन को हस्तानांतरित किए गए। जैनी केमिकल एंड फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड एवं रिलायंस बायो एनर्जी लिमिटेड के अधिकारियों ने यहां 5925 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े एमओयू जिला प्रशासन को सौंपे।
एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के चलते पूरा प्रदेश तरक्की की नई ऊंचाई प्राप्त कर रहा है। जिले में निवेश बढ़ाने के लिए डीएम अविनाश सिंह की खासतौर पर प्रशंसा करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय में ही यहां विकास के कई बड़े आयाम स्थापित हुए हैं। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि यह बड़े औद्योगिक घरानों द्वारा निवेश की शुरुआत है। आने वाले दिनों में कई और बड़े नतीजे सामने आएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में अब 220 निवेशकों द्वारा 8035 करोड़ के निवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कई काम प्रगति पर हैं। यह शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य का लगभग साढ़े तीन सौ प्रतिशत है। इससे अगले कुछ समय में यह जिला उद्योग जगत में अपनी नई पहचान बनाएगा। सीडीओ अनुराज जैन ने कहा कि जैनी केमिकल द्वारा प्रतिदिन 1500 टन ग्रीन मेथेनॉल व बिजली का उत्पादन होगा।
रिलायंस बायो एनर्जी लिमिटेड द्वारा प्रतिदिन 20 टन कंप्रेस्ड बायो गैस का उत्पादन होगा। दोनों उद्योगों की स्थापना से एक लाख से लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर लाभ मिलेगा। इस मौके पर एसपी डॉ. कौस्तुभ, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त के साथ ही कई विभागों के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें