फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डेंगू के तीन और मरीज मिले

Thu, 14 Sep 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। कई दिन से लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे। बृहस्पतिवार को तीन नए मरीज मिले हैं। सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया। इसके साथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती डेंगू के मरीजों की संख्या सात हो गई।
विज्ञापन

डेंगू के नए मरीज अकबरपुर व टांडा इलाके में मिले हैं। जिला अस्पताल पहुंचे अकबरपुर क्षेत्र के दो और टांडा इलाके के एक व्यक्ति की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। अस्पताल में प्लेटलेट्स की उपलब्धता न होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें