फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खान मुबारक को दूसरी जेल में भेजने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। माफिया खान मुबारक की पत्नी मुमताज खान ने मुख्यमंत्री को पत्र पति माफिया को प्रदेश के बाहर किसी अन्य जेल में शिफ्ट करवाने की मांग की है। मुमताज का कहना है कि सिविल पुलिस व एसटीएफ की पेशी के दौरान उनके पति का एनकाउंटर करने की तैयारी में है। यह भी कहा कि प्रदेश के बाहर किसी जेल में शिफ्ट किए जाने के साथ ही सभी मुकदमों का ट्रायल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराया जाए।
विज्ञापन

सीएम को भेजे पत्र में मुमताज ने कहा कि गत 29 अप्रैल को फर्रुखाबाद जेल में बंद पति खान मुबारक की हैंड राइटिंग में लिखा एक पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें पति ने बताया है कि जेल में तथा जेल के बाहर पेशी के दौरान उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है।
खान मुबारक को छह मई को अंबेडकरनगर न्यायालय में पेशी पर आना है। उसका आरोप है कि पिछली कुछ घटनाओं में मनगढ़ंत ढंग से उसका नाम शामिल कर दिया गया। शिफ्टिंग की मांग करते हुए आरोप लगाया गया है कि ऐसा न होने पर पुलिस गैंगवार के नाम पर जेल में ही अनहोनी घटना को अंजाम दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें