33.एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे एआईएमआईएम के पदाधिकारी।संवाद
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा और मुबारकपुर क्षेत्र के बुनकरों पर बिजली विभाग की ओर से दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग को लेकर शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर ने कहा कि बुनकर परिवार पहले से ही बढ़े हुए बिजली बिलों और विभागीय छापामारी से त्रस्त हैं। हजारों बुनकर परिवार लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बिजली विभाग की कार्रवाई का असर इतना व्यापक है कि महिलाओं और बच्चों तक को उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनकी आजीविका पर प्रतिकूल असर पड़ा है।एआईएमआईएम पदाधिकारियों ने विशेष रूप से मुबारकपुर चेकिंग के दौरान कहासुनी के आधार पर दर्ज मुकदमे को तत्काल वापस लेने की मांग की। इसके अलावा छोटे व कुटीर स्तर के बुनकरों को राहत देने के लिए विशेष बिजली सब्सिडी योजना लागू करने का आग्रह किया गया। संगठन ने बुनकरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान नूर मोहम्मद, सालिम अंसारी, नबी अहमद, मकसूद व अख्तर हुसैन आदि उपस्थित रहे।