फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कांशीराम कॉलोनी में हुई सफाई, अब होगी अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई

Sat, 30 Aug 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
40. अकबरपुर के रतनपुर कांशीराम कॉलोनी में सफाई करते कर्मचारी। स्रोत: नगर पालिका।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की पांच कांशीराम कॉलोनियों में अव्यवस्था व गंदगी के मुद्दे पर अभियान चलाकर खबरें प्रकाशित की गईं। ऐसे में खबर छपने के बाद जिला प्रशासन व नगर पालिका की ओर से मौके पर कर्मचारियों को भेजकर सफाई कराई गई, नालियों में चूना छिड़का गया। ऐसे में लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं अब नगर पालिका की ओर से अवैध कब्जेदारों की सफाई की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के याकूबपुर कटारिया में सबसे बड़ी कांशीराम कॉलोनी है। इसके अलावा रतनपुर, बसखारी रोड, अयोध्या रोड आदि जगहों पर आवासीय कॉलोनी बनाई गई हैं। इन कॉलोनियों में ज्यादातर मूल आवंटी अव्यवस्था से परेशान होकर कहीं अन्य जगह पलायन कर गए हैं। वहीं बड़ी संख्या में मकान किराये पर उठा दिए गए हैं। कुछ जगहों पर खाली कमरे होने के चलते घुमंतू परिवारों ने इनमें डेरा जमा लिया है। सभी कॉलोनियों में पात्र के बजाय अपात्रों की संख्या अधिक है। ऐसे में कॉलोनी की सफाई की ओर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि सफाई कर्मचारी कभी-कभार आते हैं, खानापूर्ति करके चले जाते हैं। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से मौके पर भेजा जाता है। सभी जगह सफाई का कार्य हो रहा है। शीघ्र ही पुलिस व मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर छापे की कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों को वहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

पात्र परिवारों को मिलेगा मौका
अधिशासी अधिकारी के मुताबिक कांशीराम कॉलोनियों में बड़ी संख्या में अपात्र लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। कॉलोनी खाली कराने के बाद फिर से नए सिरे से पात्र लोगों से आवेदन मांगे जाएंगे, जिसमें आवेदन कर लोगों को उसमें रहने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें